Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, नायब सैनी सरकार ने बढ़ाई बुजुर्ग पेंशन – अब 3200 रुपये महीना मिलेगा

By
—
On:

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुजुर्ग पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। अब राज्य में बुजुर्गों को 3000 रुपये की जगह 3200 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। बढ़ी हुई पेंशन राशि अगले महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी।

हरियाणा बुढ़ापा पेंशन स्कीम

जैसा कि आप सभी को पता है हरियाणा में 60 वर्ष से अधिक वर्ष की बुजुर्गों को हर महीने ₹3000 की मासिक पेंशन दी जाती है. अब हरियाणा सरकार द्वारा ऑफीशियली ₹200 की बढ़ोतरी की अनाउंसमेंट की गई है। यह अनाउंसमेंट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद ने की है। बता दें कि आज 17 अक्टूबर 2025 को सैनी सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान की।

अब बुजुर्गों को हर महीने ₹3200 की पेंशन 1 नवंबर से मिलना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सरकारी नौकरियों और बुजुर्गों की पेंशन दो ऐसे मुद्दे हैं जो सीधे जनता के जीवन से जुड़े हुए हैं, इसलिए उनकी सरकार ने इन्हें अपनी प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने बताया कि सरकार बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इस वृद्धि से लाखों वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी घोषणा की कि अब हरियाणा में छुट्टी के दिन यानी शनिवार को भी सभी तहसीलें खुली रहेंगी ताकि आम जनता को सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति को सरकारी सेवाएं समय पर और बिना रुकावट मिलें।

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.