लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर महीने नहीं मिलेंगे पैसे, CM नायब ने किया ऐलान

By
—
On:

हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को हिसार पहुंचे, जहां उन्होंने उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खड़क पूनिया में आयोजित दादा बाढ़ देव जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सर्व समाज पूनिया खाप के लोगों ने सीएम सैनी का दादा बाद देव पूनिया की चांदी की प्रतिमा देकर सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ फूड प्रोसेसिंग मंत्री रणजीत गंगवा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, नवनिर्वाचित विधायक रणवीर धारणिया, बीजेपी प्रदेश प्रभारियों समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा एलान

समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता एकमुश्त राशि दो किश्तों में दी जाएगी, ताकि वे इसका बेहतर उपयोग कर सकें और स्वयं का छोटा व्यवसाय या अन्य आर्थिक कार्य शुरू कर सकें।

सीएम ने इस फैसले को महिलाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

खड़क पूनिया गांव को मिली बड़ी सौगात

सीएम सैनी ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर खड़क पूनिया गांव में सामुदायिक भवन निर्माण की भी घोषणा की। इसके अलावा गांव में आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईडेंसिटी प्रोजेक्टर देने की सौगात भी दी गई।

उन्होंने बताया कि गांव के स्कूल को स्कूल मॉडल संस्कृत विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा और इसका नाम दादा बाद देव के नाम पर रखा जाएगा।

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.