हरियाणा के इन छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सरकार ने स्कूलों से मांगी जानकारी

By
—
On:

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार गरीब एवं अनुसूचित जाति के छात्राओं को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ने प्रदेश के एससी यानी अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 111000 की राशि देने की घोषणा की है। जिससे कि गरीब छात्राओं को वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके और वह आगे पढ़ाई से सुचारू रूप से कर सकें।

हरियाणा के इन छात्रों को मिलेगा फायदा

सरकार द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश अनुसार यह प्रोत्साहन राशि उन विद्यार्थियों को मिलेगी जिन्होंने कक्षा 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं. सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में ऐसे योग्य विद्यार्थियों का विवरण शिक्षा निदेशालय को को भेजना है. विवरण में जैसे विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, प्रतिशत और बैंक आदि की जानकारी भेजी जाएगी.

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. इससे विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति मनोबल बढ़ेगा और वह भविष्य में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक होंगे.

फैमिली आईडी और बैंक खाता ठीक करने के निर्देश

शिक्षा विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि मुफ्त वर्दी योजना के तहत विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल वैन पोर्टल पर अपडेट किया जाए. इसके अलावा जिन विद्यार्थियों का बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड आदि जानकारी फैमिली आईडी में सही नहीं है उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि वर्दी के लिए निश्चित राशि उनके खाते में प्राप्त हो सके.

शिक्षा विभाग की तरफ से सख्त निर्देश जारी हुए हैं की तुरंत बैंक खातों को ठीक किया जाए क्योंकि कुछ विद्यार्थियों के खाते गलत है तो कुछ ब्लॉक बताए जा रहे हैं जिसके कारण से उन्हें वर्दी की राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है. उन्हें मुफ्त वृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.