HKRN Field Surveyor Vacancy: हरियाणा कौशल रोजगार में 12वीं पास के लिए 7 जिलों में फील्ड सर्वे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By
—
On:

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कक्षा 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 49 पदों पर फील्ड सर्वे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती हरियाणा के सात अलग-अलग जिलों में निकाली गई है। जिसमे की पदों की संख्या अलग-अलग है। इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के कौशल रोजगार निगम के नियमों से किया जाएगा।

हरियाणा कौशल रोजगार में फील्ड सर्व भर्ती की बात करें तो इसमें कुल 49 पद हैं जिसमें सिरसा में 8 पद, जींद में 7, हिसार में 7, फतेहाबाद में 8, चरखी दादरी में 7, भिवानी में 5 पद हैं। अगर इस भर्ती के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड की बात करें तो चयनित उम्मीदवार को 31 मार्च 2026 तक काम दिया जाएगा. उसके बाद आवश्यकता अनुसार इस पीरियड को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना है आवेदन करते समय सभी कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹250 फीस रखी गई है. फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से अधिक और 42 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

हरियाणा कौशल रोजगार फील्ड सर्वे भर्ती में आवेदन हेतु उम्मीदवार के पास 12वीं पास होनी चाहिए.

सैलरी और महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए 24 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि का 29 दिसंबर 2025 है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹12000 की सैलरी मिलेगी.

नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

HKRN Field Surveyor Vacancy: नोटिफिकेशन
HKRN Field Surveyor Vacancy: ऑनलाइन अप्लाई

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.