सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते 10 दिन तक रजिस्ट्री बंद, ऑनलाइन प्रक्रिया में आई दिक्कतें

By
—
On:

नई दिल्ली: हरियाणा राज्य में एक नवंबर से शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली में तकनीकी खामियों के कारण अब 10 दिनों के लिए रजिस्ट्री सेवाएं बंद रहेंगी। इस अवधि में सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा और तहसीलों के कर्मचारियों को नया सिस्टम समझाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्री में खामी

हो यह रहा है की तहसीलों में रजिस्ट्री के लिए जो दस्तावेज अपलोड किया जा रहे हैं उनमें कलर सही से दिखाई नहीं दे रहे हैं जिसे रजिस्ट्री क्लर्क को यह नहीं पता चल पा रहा है कि रजिस्ट्री की मूल कॉपी है या फिर फोटोकॉपी लगाई गई है. रजिस्ट्री के लिए मुल्क कॉपी लगाने का ही प्रावधान है. फोटोकॉपी नहीं लगा सकते.

दूसरी खामी

दूसरी सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह आ रही है की जमीन किसी सेक्टर या कॉलोनी या गांव की है यह भी स्पष्ट नहीं होता है इससे कलेक्टर रेट तय नहीं हो पा रहे हैं. यदि एक से अधिक भू-मालिक और खरीदा है तो रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है. सिस्टम में एक ही व्यक्ति का नाम चढ़ सकता है. ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए तहसील में सब-तहसील के कर्मचारियों को पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं किया जा सका है.

गृह सचिव सुमित्रा मिश्रा

गुरुग्राम सहित कई जिलों के तहसीलदारों की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्री में जो परेशानी आ रही है उसकी वीडियो बनाकर विभागीय वितायुक्त से लेकर तकनीकी टीम तक वीडियो भेजी गई. इस पर प्रदेश की गृह सचिव सुमित्रा मिश्रा ने कहा कि सिस्टम में सुधार किया जा रहा है व्यवस्था में जो भी खामी है उन्हें भी ठीक किया जा रहा है.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.