E Rickshaw Subsidy Yojana Haryana: ई रिक्शा खरीदने पर महिलाओं को मिलेगी 75000 की सब्सिडी

By
—
On:

प्रदेश सरकार अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाने जा रही है। राज्य में गरीब, विधवा और जरूरतमंद महिलाओं के लिए “नारी ई-रिक्शा स्वावलंबन योजना” शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार राज्य की करीब 1000 महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण देगी। और ई रिक्शा खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी।

प्रशिक्षण में महिलाओं को ड्राइविंग, लाइसेंस प्रक्रिया, सड़क सुरक्षा और वाहन रखरखाव जैसी सभी बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके साथ ही सरकार 30 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी भी देगी। जिन विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें ई-रिक्शा खरीदने पर ₹75,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

नारी ई-रिक्शा स्वावलंबन योजना

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के लिए कुल 692 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। बता दे कि इस योजना के तहत पहले चरण में 1000 महिलाओं को लाभ दिया जाएगा. जिसमें 400 महिलाएं बीपीएल से होगी, 100 महिलाएं विधवा या तलाकशुदा तथा 500 अन्य श्रेणी की महिलाएं शामिल होंगी.

इस योजना में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा प्रशिक्षण शुल्क 2360 रुपए लाइसेंस शुल्क ढाई सौ रुपए स्टाइपेंड 1000 पर प्रतिदिन 10 दिन तक दिया जाएगा. और अधिकतम 2000 पर प्रतिदिन यात्रा भत्ता भी महिलाओं को सरकार द्वारा दिया जाएगा.

नारी ई-रिक्शा स्वावलंबन योजना सब्सिडी

महिलाओं को इस योजना के तहत ई रिक्शा खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी अगर ई रिक्शा की कीमत 1.5 लाख रुपए मानते हैं तो बीपीएल में विधवा महिलाओं को 75000 पर की सब्सिडी दी जाएगी और अन्य श्रेणी की महिलाओं को 45000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. प्रशिक्षण पूरा होने के 30 दिन बाद ऋण व खरीद की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

नारी ई-रिक्शा स्वावलंबन योजना पात्रता

  • हरियाणा की मूल निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं.
  • महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम होनी चाहिए.
  • बीपीएल श्रेणी की आय सीमा 1.80 लाख होनी चाहिए और अन्य महिला के परिवार क्या है 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • तलाकशुदा और विधवा महिला के लिए वार्षिक आय सीमा की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
  • नारी ई-रिक्शा स्वावलंबन योजना में पहले आओ पहले पाव के आधार पर अंतरिम सूची जारी होगी.
  • एक परिवार के एक सदस्य को ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा.
  • पति द्वारा ने वाहन न चलाने का शपथ पत्र अनिवार्य होगा.

नारी ई-रिक्शा स्वावलंबन योजना आवेदन प्रकिया

बता दे की हरियाणा सरकार द्वारा जल्द ही इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. हरियाणा महिला विकास निगम इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू करेगा. जैसे ही पोर्टल शुरू होगा महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप के साथ जुड़ सकते हैं

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.