लाडो लक्ष्मी योजना की 5वीं किस्त जारी, यहां से करें चेक: Lado lakshmi yojana 5th installment

By
On:

सिरसा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित कराया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नाम सिंह सैनी भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। मुख्यमंत्री नाम सिंह सैनी ने महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही संस्थाओं को एक-एक लाख रुपये के चेक वितरित किए.

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार महिला विकास के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की तरक्की तभी संभव है अगर महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिले। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत हरियाणा में लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है।

लाडो लक्ष्मी योजना की 5वीं किस्त जारी

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने लाडो लक्ष्मी योजना की पांचवी किस्त पांचवी जारी की। बता दें की 9 लाख 56 हजार 95 महिलाओं के खाते में 200 करोड़ 70 लख रुपए की राशि जारी की गई। और हर घर हर गृहिणी स्कीम के अंतर्गत 6 लाख 47 हजार महिलाओं के खातों में 20 करोड़ 21 लाख जनवरी महीने के जारी किए गए।

लाडो लक्ष्मी योजना स्टेटस चेक?

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही महिलाएं पांचवी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं कि उनके खाते में राशि जारी हुई है या फिर नहीं। चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार से हैं:

  • सबसे पहले हरियाणा पेंशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अब पेंशन आईडी या बैंक खाता संख्या या आधार कार्ड नंबर सिलेक्ट कर दर्ज करें.
  • अब दिखाया गया कोड भरें और विवरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने पूरा विवरण आ जाएगा.

Lado lakshmi yojana 5th installment Status Check: यहां क्लिक करें