हरियाणा सरकार द्वारा पीएम कुसुम योजना के तहत खेतों में सोलर वाटर पंप लगवाने पर 75% की सब्सिडी दी जा रही है। पीएम कुसुम योजना के तहत राज्य के किसानों को 3HP से लेकर 10HP तक की क्षमता वाले सोलर पंप लगाने पर सब्सिडी दी जाएगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत कल 8050 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है.
ऐसे किसान जो खेतों में सोलर पंप लगवाना चाहते हैं वह अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत किसानों का सिलेक्शन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. Haryana Solar Water Pumping स्कीम के लिए 25 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू होकर 29 दिसंबर 2025 तक चलेंगे.
Haryana Solar Water Pumping Scheme 2026 – पात्रता
सोलर वॉटर पंपिंग स्कीम में हरियाणा राज्य के सभी किसान आवेदन कर सकते हैं. किसान के नाम पर बिजली आधारित कृषि पंप या सोलर पंप पहले से नहीं होना चाहिए. इसके अलावा किसान के पास कृषि भूमि से संबंधित जमावर्दी / फर्द यानी आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए। जिन भी किसानों ने 2019 या 2023 के बीच बिजली आधारित ट्यूबवेल के लिए आवेदन किया था उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
Haryana Solar Water Pumping Scheme 2026 – किसान द्वारा जमा राशि
| कंट्रोलर का प्रकार | सौर पंप का प्रकार और क्षमता | देय राशि (₹) |
|---|---|---|
| सामान्य | 3 HP DC, सबमर्सिबल | ₹46,891 |
| सामान्य | 5 HP DC, सबमर्सिबल | ₹66,762 |
| सामान्य | 5 HP DC, सरफेस (मोनोब्लॉक) | ₹64,507 |
| सामान्य | 7.5 HP DC, सरफेस (मोनोब्लॉक) | ₹86,080 |
| सामान्य | 10 HP DC, सरफेस (मोनोब्लॉक) | ₹109,924 |
| यूनिवर्सल | 3 HP DC, सबमर्सिबल | ₹70,640 |
| यूनिवर्सल | 3 HP DC, सरफेस (मोनोब्लॉक) | ₹66,371 |
| यूनिवर्सल | 5 HP DC, सबमर्सिबल | ₹98,661 |
| यूनिवर्सल | 5 HP DC, सरफेस (मोनोब्लॉक) | ₹98,450 |
| यूनिवर्सल | 7.5 HP DC, सबमर्सिबल | ₹131,595 |
| यूनिवर्सल | 7.5 HP DC, सरफेस (मोनोब्लॉक) | ₹121,458 |
| यूनिवर्सल | 10 HP DC, सरफेस (मोनोब्लॉक) | ₹165,717 |
Haryana Solar Water Pumping Scheme 2026 – दस्तावेज
- फैमिली आईडी
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- जमीन की फर्द
Haryana Solar Water Pumping Scheme 2026 – आवेदन प्रकिया
- सबसे पहले saralharyana.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अब आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिंग करें.
- अब सर्च बॉक्स में Solar water Pumping scheme लिख कर सर्च करें।
- अब अप्लाई पर क्लिक करें और पूछी गई आवश्यक जानकारी भरें।
- अभी सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- अब चालान निकले और बैंक में जाकर जमा राशि का भुगतान करें।
- राशि जमा करने के बाद फिर से पोर्टल पर लॉगिन करें और रसीद अपलोड करें। और फाइनल प्रिंट अपने पास संभाल कर रखें।
Important Links
| Haryana Solar Water Pumping Scheme 2026 Notification | यहां क्लिक करें |
| Haryana Solar Water Pumping Scheme 2026 Apply Online | यहां क्लिक करें |