हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किए हैं यह बदलाव सुबह के समय बढ़ती ठंड को देखते हुए किए गए हैं। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा दोहरी शिफ्ट यानी डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया गया है। इस बदलाव के साथ दूसरी शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय 15 अक्टूबर से ही बदल जाएगा। जबकि बाकी के स्कूलों का समय बदलाव 15 नवंबर से होगा।
समय बदलने की मांग
हरियाणा शिक्षा विभाग के अनुसार जिन स्कूलों में दोहरी शिफ्ट में पढ़ाई कराई जा रही है वहां केवल दोपहर की शिफ्ट में पढ़ने वाले बच्चों के लिए समय अब 12:40 बजे दोपहर से 5.15 शाम बजे तक हो जाएगा। जबकि पहली शिफ्ट में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पुराने समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन बता दें कि 15 नवंबर से उनका टाइम टेबल बदलने जा रहा है।
बता दें कि सुबह किस समय हल्की ठंड और कोहरे के चलते छोटे बच्चों के अभिभावक की लगातार समय बदलने की मांग आ रही थी। इसी को देखते हुए विभाग ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
स्कूलों का नया टाइम टेबल
विभाग के आदेश के अनुसार 15 नवंबर से पूरे राज्य के स्कूलों में समय में बदलाव किया जाएगा. जिसके अनुसार सभी सिंगल शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 तक होगी. दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा. बता दे की शिक्षा विभाग ने स्कूल प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि यह समय परिवर्तन के बारे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को जानकारी दें.