पेपरलेस रजिस्ट्री में ऑनलाइन पोर्टल पर अब 40 MB तक अपलोड कर सकेंगे दस्तावेज, नया फीचर भी हुआ शुरू

By
—
On:

चंडीगढ़: हरियाणा पेपरलेस रजिस्ट्री में कुछ खामियां आ रही थी जिसको लेकर लगातार पोर्टल पर काम चल रहा है अब अपडेट यह आ रही है की जमीन रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड सीमा को 10 एमबी से बढ़ाकर 40 एमबी कर दिया गया है। यह बदलाव ऑनलाइन रजिस्ट्री को और आसान बनाने के लिए किया गया है।

भूमि जोत एवं भूमि अभिलेख चकबंदी के निर्देशक यशपाल ने बताया कि 12 नवंबर से यह एक नया फीचर “आपत्ति के साथ वापस करें” शुरू किया जा रहा है. इसके माध्यम से आवेदन बिना अतिरिक्त शुल्क के सही किए गए दस्तावेज फिर से अपलोड कर सकेंगे. बशर्त शुरू में कोई गलत जानकारी दर्ज न की हो.

नाम में मामूली विसंगतियों के कारण आवेदन अविकृत नहीं किए जाएंगे. जनरल पावर ऑफ़ अटॉर्नी का विकल्प भी अभी उपलब्ध है जिससे नागरिक सोमवार से अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इस फील्ड के आधार पर स्वामित्व नहीं बदला जा सकेगा. हालांकि इस प्रकार किए गए पिछले पंजीकरणों की समीक्षा की जा रही है. नए नियम जल्द ही जारी किए जाएंगे.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.