किसानों के लिए खुशखबरी, अब बागवानी फसलों की खेती पर मिलेगी 1 लाख 40 हजार रुपए तक की सब्सिडी

By
—
On:

चंडीगढ़: हरियाणा में बागवानी खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. हरियाणा सरकार फल-फूल, सब्जियां और मसाले की खेती करने के लिए किसानों को सब्सिडी देने जा रही है. नया बाग लगाने पर किसानों को 24 हजार 500 रुपए से लेकर 1 40 लाख रुपए तक की प्रति एकड़ सब्सिडी दी जाएगी।

5 एकड़ पर मिलेगा लाभ

बागवानी खेती करने पर किस को अधिकतम 5 एकड़ तक की फसल के लिए ही अनुदान दिया जाएगा. बागवानी में फसलों के नए बाग लगाना, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ करना, फलों की खेती, मसाले की खेती तथा खुशबूदार पौधों की खेती करना शामिल है.

इतनी मिलेगी सब्सिडी

किसानों को इस स्कीम के तहत एकीकृत मॉडल के तहत सब्जियों की खेती करने पर ₹15000 प्रति एकड़ अनुसूचित वर्ग के लिए 25500 पर प्रति एकड़, मसालों की खेती पर 15000 से 30000 पर प्रति एकड़, फूलों की खेती पर 8 से 40000 पर प्रति एकड़ तथा खुशबूदार पौधों की खेती पर ₹8000 पर प्रति एकड़ के हिसाब से सब्सिडी राशि दी जाएगी.

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

इस स्कीम के तहत किसानों को मिलने वाली सब्सिडी राशि उनके बैंक खाते में दी जाएगी. इसके लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा और हार्टनेट पोर्टल (hortnet.hortharyana. gov.in) पर पंजीकरण करना होगा. इसी के साथ किसान को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता, रजिस्टर मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.