पीएम आवास योजना की किस्त चाहिए तो जल्दी पूरा करें यह काम, इस तारीख बाद नहीं मिलेगा पैसा

By
—
On:

सोनीपत: पीएम आवास योजना (PMAY-1) के लाभार्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट आ गई है। नगर परिषद के सचिव सुंदर शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि लाभार्थियों को 31 दिसंबर के बाद इस योजना की आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल पाएगी। इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर जल्द से जल्द काम पूरा करने की निर्देश दिए गए हैं ताकि समय पर आखिरी किस्त दी जा सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना -1 के तहत आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को मकान निर्माण के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाता है। बता दें कि इस योजना की आर्थिक सहायता राशि पहली किस्त ₹100000 की मकान निर्माण के दौरान नींव रखने पर दी जाती है वह दूसरी किस्त एक लाख रुपए की मकान की छत बनाने पर दी जाती है और लाभार्थी को तीसरी किस्त मकान का निर्माण पूरा होने पर ₹50000 की दी जाती है।

सचिन सुंदर शर्मा ने बताया की शुरुआत में इस योजना का लाभ लेने के लिए 906 लोगों ने आवेदन किया था जिसमें 300 लोग पात्र नहीं पाए गए थे। अभी तक इस योजना के तहत 544 लाभार्थियों को पहली किस्त मिल चुकी है और 501 को दूसरी किस्त और 426 लोगों को तीसरी किस्त का पैसा मिल चुका है।

जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र बहुत से लाभार्थियों ने अभी तक अपने मकान का निर्माण कार्य पूरा ही नहीं किया है जिससे उन्हें दूसरी बातिसरी किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है उन्होंने कहा है कि लाभार्थी जल्द ही अपने मकान का निर्माण कार्य पूरा कर ले ताकि उन्हें दूसरी किस्त और तीसरी किस्त का लाभ मिल सके इसके बाद सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शुरू की जाएगी.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.