पीएम आवास योजना आवेदनों की वेरिफिकेशन शुरू, इस तारीख तक मिलेगा लाभ

By
—
On:

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पहले फेज 2016 से 17 में जो आवेदन हुए थे उनकी अब वेरिफिकेशन शुरू कर दी गई है. इस दौरान जिन्होंने भी आवेदन किया था उन्हें लाभ देने के लिए डेडलाइन 31 दिसंबर तय की गई है. योजना के दूसरे फेज यानी पीएम आवास योजना 2.0 के तहत नगर परिषद थानेसर सहित जिला के नगर पालिकाओं में अभी तक 2600 नए आवेदन आ चुके हैं।

थानेसर कुरुक्षेत्र हरियाणा में ही 1065 आवेदन आ चुके हैं. आवेदनों की मैनुअल वेरिफिकेशन नगर परिषद थानेसर की ओर से शुरू कर दी गई है. नगर परिषद के द्वारा पीएम आवास योजना टीम के द्वारा अभी तक 800 फाइल की मैनुअल वेरिफिकेशन की जा चुकी है.

इसमें 355 आवेदनों में खामियां पाई गई हैं आवेदन करने वाले के नाम पर प्रॉपर्टी नहीं है किसी के सास ससुर के नाम प्रॉपर्टी है कई आवेदन ऐसे सामने आए हैं जिनकी प्रॉपर्टी लाल डोरी में है लेकिन उनके पास मलिक का ना हक नहीं है.

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता में शर्तें

पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लख रुपए से कम होनी चाहिए प्रॉपर्टी आवेदक के नाम होनी चाहिए बैंक खाते की कॉपी पूरे परिवार के आधार कार्ड आवेदक और उसके अविवाहित पुत्र पुत्री व पत्नी या पति के नाम पूरे देश में कहीं कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए इस संबंध में शपथ पत्र उसे देना होगा.

आवेदन का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए. आवेदक ने पिछले 20 सालों में केंद्र या प्रदेश सरकार की किसी भी आवासीय योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए. अगर कोई भी इन शर्तों का पालन करता है तो पीएम आवास योजना फेज 2 के तहत आवेदन कर सकता है.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.