परिवार पहचान पत्र यानी PPP में अगर गलत बिजली मीटर नंबर या किसी दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज हो गया है तो अब इसे ठीक करवाने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नागरिक संसाधन सूचना विभाग यानी CRID की ओर से PPP Portal पर नया Online Option शुरू किया गया है। इस नई सुविधा से प्रदेशभर में 1100 से ज्यादा परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

PPP में गलत बिजली मीटर नंबर कैसे हटाएं

अगर किसी परिवार की Family ID में गलती से किसी दूसरे व्यक्ति का बिजली मीटर नंबर या परिवार के किसी अन्य सदस्य का नाम जुड़ गया है तो अब इसे हटाने के लिए Online आवेदन किया जा सकता है।

पहले ऐसी शिकायतों के समाधान के लिए लोगों को बिजली निगम और CRID कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई परिवारों के PPP में गलत बिजली मीटर नंबर जुड़ने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी आ रही थी। अब नई Online व्यवस्था शुरू होने के बाद इस समस्या का समाधान आसान हो जाएगा।

घर बैठे करना होगा Online आवेदन

नई सुविधा शुरू होने के बाद नागरिक PPP Portal पर जाकर गलत दर्ज बिजली मीटर नंबर या नाम को हटाने के लिए Online आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा होने के बाद शिकायत संबंधित क्षेत्र के बिजली उपमंडल अधिकारी यानी SDO के पास भेजी जाएगी। इसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर संबंधित रिपोर्ट Portal पर Upload करेंगे। रिपोर्ट का Verification सही पाए जाने के बाद गलत बिजली मीटर नंबर या नाम को PPP से हटा दिया जाएगा।

पहले नहीं थी Online सुविधा

जानकारी के अनुसार पहले Family ID में गलत बिजली मीटर नंबर या किसी दूसरे व्यक्ति का नाम जुड़ जाने पर उसे हटाने की कोई स्पष्ट Online व्यवस्था नहीं थी।

लोगों को समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम और CRID कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब Portal पर नया विकल्प मिलने से इस तरह की शिकायतों का निपटारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा सकेगा।

1100 से ज्यादा परिवारों को मिलेगा फायदा

इस नई सुविधा से प्रदेशभर में साढ़े 1100 से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलने की उम्मीद है। गलत जानकारी के कारण जिन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी, उन्हें भी राहत मिल सकेगी।

तकनीकी गलती के कारण कई परिवार अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे। अब गलत बिजली मीटर नंबर या नाम को हटाने की प्रक्रिया आसान होने से सही पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।