पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए बड़ी अपडेट आ रही है. इसी महीने किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होने जा रही है। बता दे कि अब तक किसानों को 23 किस्तों का लाभ मिल चुका है। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। और इस किस्त का लाभ देश भर के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को मिला था. अब इन किसानों की निगाहें 24वीं किस्त पर अटकी हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
पीएम किसान योजना के तहत हर पात्र किसान को सालाना ₹6000 का लाभ सरकार की तरफ से दिया जाता है. और यह लाभ 2000- ₹2000 की किस्तों के रूप में हर चार महीने के अंतराल के बाद लाभार्थी किसान के बैंक खाते में जारी किया जाता है. इसी के साथ सरकार द्वारा यह भी निर्देश जारी किए जाते हैं कि स्कीम का लाभ सही और पात्र किसानों को मिले इसको लेकर केवाईसी प्रक्रिया लगातार जारी रहती है.
इस बार भी 24वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा और किन किसानों को नहीं. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं. यह भी जानते हैं कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस दिन जारी होगी.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 24वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पिछली किस्तों की बात कर तो नजर आता है कि तकरीबन 4 महीने के अंतराल में किस्त जारी हो जाती है. अब 23 में किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. इसी पैटर्न को देखते हुए 24वीं किस्त इसी महीने यानी अक्टूबर में जारी होनी चाहिए. हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी महीने की जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर Know your Status के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- अब सर्च पर क्लिक करें.
- रजिस्टर नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर वेरीफाई करें.
- अब आपके सामने आपका पेमेंट का स्टेटस आ जाएगा.





