किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए साल पर बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि

By
—
On:

देश भर में किसानों के लिए बहुत कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है इनमें से सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को चलाना ₹6000 की राशि दी जाती है. यह राशि की तीन किस्तों में दी जाती हैं ताकि किसान खाद बीज जैसी चीज खरीद सकें.

अब तक इस योजना के तहत प्रदेश के करोड़ों किसानों को 21 किस्तों का लाभ मिल चुका है अब किसानों को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस योजना की खास बात है कि इस स्कीम के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.

बजट 2026 में किसानों की उम्मीदें

केंद्र सरकार द्वारा इस पीएम किसान योजना के लिए हर साल बजट के रूप में धनराशि आवंटित करती है. कृषि मंत्रालय द्वारा इस स्कीम के लिए एक विशिष्ट बजट को अंतिम रूप दिया जाता है. आगामी वित्त वर्ष बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मोदी सरकार इस बजट में किसानों के लिए क्या नया फैसला लेकर आएगी.

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार आगामी वित्त वर्ष के बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवंटित राशि में बढ़ोतरी की जा सकती है. क्योंकि आगामी चुनाव को देखते हुए किसानों के कल्याण के लिए सरकार कुछ नई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती हैं.

नए साल पर तोहफा

पीएम किसान योजना की राशि की बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से बनी हुई है. सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि आगामी वित्त वर्ष के बजट में क्या सरकार किसानों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी कर सकती हैं. अगर सरकार इस राशि की बढ़ोतरी करती है तो किसानों को नए साल पर यह घोषणा किसी तोहफे से कम नहीं होगा.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.