HKRN के 6067 कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा का लाभ हुआ सुनिश्चित

By
—
On:

फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने शुक्रवार को अपने 6067 अधिकारियों और कर्मचारियों को हरियाणा संविदा कर्मी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम 2024 के तहत सेवा सुरक्षा का लाभ प्रदान कर दिया है। इस संबंध में पत्र सुप्रिडिंग इंजीनियर कार्यालय हिसार से जारी किया गया है.

बता दें कि इसमें डीईओ, एलडीसी, एसए, एएलएम, पी एन स्वीपर के पद शामिल है. यह कर्मचारी पिछले 5 साल से ज्यादा समय से इसके तहत काम करे थे. नियम में कौशल रोजगार योजना के तहत कार्यरत सभी पात्र कर्मचारियों को अब अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जॉब सिक्योरिटी दी गई है.

अब वह सेवानिवृत्ति की आयु तक अपने पद पर कार्यरत रहेंगे. इतना ही नहीं उन्हें उनके पद के अनुसार पे लेवल की एंट्री पे के बराबर मासिक वेतन मिलेगा. सेवा अवधि के अनुसार बढ़ोतरी होगी, छुट्टियां मिलेगी, सामाजिक सुरक्षा व अन्य लाभ भी मिलेंगे. इसी के साथ इन कर्मचारियों को मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य सुविधा, मृत्यु उपरांत सहायता अनुग्रह वित्तीय सहायता और पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ ही मिलेगा.

निगम ने यह स्पष्ट किया है कि यह लाभ केवल उन कर्मचारियों को ही मिलेंगे जिन्होंने सभी योग्यता व सेवा शर्तें पूरी की हैं.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.