HDFC Parivartans Scholarship Yojana 2025: एचडीएफसी बैंक दे रहा 75000 रुपए तक की स्कॉलरशिप

By
—
On:

एचडीएफसी बैंक की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर और संकटग्रस्त परिस्थितियों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए परिवर्तन ईसीएसएस प्रोग्राम (Educational Crisis Scholarship Support) की स्कॉलरशिप फिर से शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर पीजी स्तर तक पढ़ने वाले छात्र वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है।

HDFC Parivartans Scholarship Yojana 2025

विवरणजानकारी
स्कॉलरशिप का नामParivartan ECSS Programme
संचालकHDFC Bank (CSR Initiative)
पात्रता समूहआर्थिक/पारिवारिक संकट से प्रभावित छात्र
शिक्षा स्तरकक्षा 1-12, आईटीआई/डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर
परिवार की वार्षिक आयअधिकतम ₹2.50 लाख
न्यूनतम अंकपिछली परीक्षा में 55% से अधिक
सहायता राशि₹15,000 से ₹75,000 तक, स्तर के अनुसार

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

  • छात्र कक्षा 1 से 12, आईटीआई/पॉलिटेक्निक, स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर पढ़ाई कर रहे हों।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पिछली परीक्षा में कम से कम 55% अंक होना आवश्यक है।
  • छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • इस स्कीम के तहत उन छात्रों को लाभ मिलेगा जिनके घर में कोई परेशानी, दुर्घटना, बीमारी, नौकरी छूटना या आर्थिक संकट हो गया हो और जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई रुकने का खतरा हो, उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता (फ़ीस / पढ़ाई का खर्च) दी जाती है।

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप राशि

शिक्षा स्तरसहायता राशि
कक्षा 1-6₹15,000
कक्षा 7-12, आईटीआई, डिप्लोमा₹18,000
स्नातक सामान्य पाठ्यक्रम₹30,000
स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रम₹50,000
स्नातकोत्तर सामान्य पाठ्यक्रम₹35,000
स्नातकोत्तर व्यावसायिक पाठ्यक्रम₹75,000

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हाल ही की पासपोर्ट आकार फोटो
  • छात्र का पहचान पत्र (आधार कार्ड)
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • पिछले वर्ष की मार्कशीट
  • संकट से संबंधित प्रमाण

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले छात्र को एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार स्कॉलरशिप विकल्प चुनें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड करें।
  • आवेदन को ध्यान से भरकर सबमिट करें।
  • आवेदन की स्थिति और मंजूरी की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

HDFC Parivartans Scholarship Yojana 2025 Notification And Apply Link: यहां क्लिक करें

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.