हरियाणा में बढ़ेगा मुख्यमंत्री छात्र परिवहन सुरक्षा का दायरा, इन जिलों में बनेंगे नए सुपर 100 केंद्र

By
—
On:

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री छात्र परिवहन योजना का अब दायरा बढ़ाया जाएगा. यह योजना वर्तमान में 22 जिलों के 22 ब्लॉकों में चलाई जा रही है. अब जहां भी मांग होगी वहीं इस योजना का लाभ दिया जाएगा. सरकार इस योजना के तहत विद्यार्थियों के वाहन के आने जाने का खर्च भी वहन करेगी।

इस योजना का दायरा बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया। इस कड़ी में अन्य बड़ी योजनाएं भी शुरू होगी। बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम के नौरंगपुर और पानीपत में एक नया सुपर-100 केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू होगी।

बच्चों को मिलेगी करियर काउंसलिंग की सुविधा

स्कूलों में अब ऑनलाइन ऑफलाइन करियर काउंसलिंग मॉड्यूल भी शुरू किया जाएगा. साप्ताहिक कैरियर जागरूकता सत्र प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रमुखों द्वारा होंगे. पुस्तक सूचना आधारित कैरियर मॉड्यूल तैयार कर स्कूलों के साथ साझा किया जाएगा.

डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी

विभाग द्वारा 78 गांव का क्लस्टर बनकर किसी एक गांव में विद्यार्थियों के लिए मोबाइल डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी. इस प्रक्रिया की शुरुआत पंचकूला के मोरनी गांव से होगी.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.