Haryana Group D की तैयारी में जुटा आयोग, जल्द होगा नोटिफिकेशन जारी

By
—
Last updated:

चंडीगढ़: हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए CET पास करना अनिवार्य है। राज्य सरकार द्वारा ग्रुप सी के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन 26 और 27 जुलाई को कराया जा चुका है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अब ग्रुप डी के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है इसको लेकर आयोग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Haryana CET Group D Notification जल्द

बता दें कि वर्तमान में ग्रुप डी की परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक संस्थानों में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्र के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां हो चुकी हैं. नोडल अधिकारियों के तैनाती से स्पष्ट है कि अब आयोग की तरफ से कभी भी ग्रुप डी की आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है. ऐसे में जो भी अभ्यर्थी हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वह अपनी तैयारी कर लें.

नोडल अधिकारी नियुक्त

हरियाणा ग्रुप डी की परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन होता है. यानी इसमें सिर्फ परीक्षा के आधार पर खाली पदों पर नियुक्त किया जाता है. बता दें कि शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भी ग्रुप डी की परीक्षा को तैयारीयां को लेकर बात कही गई थी.

हरियाणा सेट ग्रुप डी के लिए परीक्षा केंद्रों की नोडल अधिकारी बनाई गई उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ अलका का कहना है कि उन्हें नोडल अधिकारी बनाए जाने से संबंधित लेटर मिल चुका है और जब भी आयोग ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन करेगा उस वक्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए उन्हें नोडल अधिकारी पद की जिम्मेदारी दी जाएगी.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.