बड़ी खुशखबरी !! यूएचबीवीएन के एएलएम और एसए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी

By
—
On:

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने नए नियुक्त सहायक लाइनमैन (ALM) और कार्यालय सहयोगी (SA) कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को मंजूरी दे दी है. इसके तहत यूएचबीवीएन में तैनात 2270 कर्मचारियों की भर्ती के बाद रुके हुए एग्रीमेंट लगेंगे.

साल 2023 में एचबीवीन में 400, डीएचबीवीएन में 830 और यूएसबीवीएन में 2270 एएलएम और एसए की नई नियुक्तियां हुई थी। इसके बाद एचबीवीन और डीएचबीवीएन के कर्मचारियों का तीन फ़ीसदी एग्रीमेंट लग गया था जबकि 5000 दिव्यांग कर्मचारियों की ओर से हाई कोर्ट में केस करने के कारण यूएचबीवीएन के नए कर्मचारियों के एग्रीमेंट पर रोक लगा दी गई थी।

1 जुलाई से वार्षिक वेतन वृद्धि

अब 1 जुलाई 2025 से वार्षिक वेतन वृद्धि देने का फैसला लिया गया है इस फैसले के बाद इन कर्मचारियों का वेतनमान को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के समान हो जाएगा यानी (HBVN). पंचकूला स्थित निगम मुख्यालय में प्रशासनिक अभियंता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है.

अधिकारियों को निर्देश जारी

निगम के सभी संबंधित कार्यकारी अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि इस निर्णय को तुरंत लागू किया जाए और पात्र कर्मचारियों को उनकी नियमित वेतन वृद्धि समय पर प्रदान की जाए। इस आदेश की फोटोकॉपी निगम के उच्च अधिकारियों और वित्त शाखा को भी भेज दी गई है ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई देरी न हो।

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.