हरियाणा में 550 नए डॉक्टरों की भर्ती, सिविल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द होगी नियुक्ति

By
—
On:

चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए 550 नए डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। इन डॉक्टरों को राज्य के विभिन्न सिविल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अगले साल मार्च तक इनकी नियुक्ति की संभावना है। नए डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को इलाज में होने वाली दिक्कतों में काफी कमी आएगी।

2024 में 777 डॉक्टरों की भर्ती हुई थी

स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2024 में कुल 777 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें से 747 डॉक्टरों को नियमित नियुक्ति मिल चुकी है। इन डॉक्टरों को पहले ही राज्य के कई सिविल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जा चुका है। इसके अलावा इनमें से कुछ डॉक्टर जॉइनिंग के बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंचे थे।

68 डॉक्टरों की सेवाएँ समाप्त

पिछले दिनों सरकार ने ड्यूटी पर कई सालों से गैर हाजिर चल रहे 68 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म कर दी थी. इन सभी खाली पड़े पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा 550 डॉक्टरों की भर्ती की जानी है. बता दें कि यह पद मेडिकल ऑफिसर के होने वाले हैं. हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर के 3969 पद हैं जिनमें से करीब 550 पद खाली पड़े हैं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 644 पद हैं जिनमें से 219 पद खाली हैं.

खाली पदों पर नियुक्ति के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा बताया गया है कि प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं होगी। जहां भी डॉक्टर के रिक्त पद हैं वहां जल्द ही डॉक्टरों की नियुक्ति करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि मरीजों को सरकारी हॉस्पिटलों में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और सभी मरीजों का समय पर इलाज हो

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.