UP Police Constable Vacancy 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By
—
On:

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है. उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से पुलिस कांस्टेबल भर्ती का 32679 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने हाल ही में 12वीं पास की है और गवर्नमेंट भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 तक आवेदन जमा करवा सकते हैं.

यूपी पुलिस भर्ती आवेदन शुल्क

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु जनरल कैटेगरी ओबीसी कैटेगरी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹500 फीस देनी होगी और वही एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार को ₹400 फीस का भुगतान करना होगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम होनी चाहिए और महिला उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक और 28 वर्ष से कम होनी चाहिए. आयु की गणना एक जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार की 12वीं पास होनी चाहिए. उम्मीदवार अधिक जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन में चेक कर सकता है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
  • उसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना है अगर पहले से कर रखा है तो लॉगिन करना है.
  • आप पोर्टल को लॉगिन करना है और UP Police Constable Vacancy 2026 पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है.

UP Police Constable Vacancy 2026: ऑफिशल नोटिफिकेशन
UP Police Constable Vacancy 2026: आवेदन लिंक

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.