Haryana Police Vacancy 2026: हरियाणा पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

By
—
On:

हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को नए साल पर तोहफा देते हुए पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन 1 जनवरी 2026 को जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी.

हरियाणा पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन 5500 पदों पर जारी किया गया है. जिसमें से 4500 पद पुरुष कांस्टेबल के हैं और 600 पद महिला कांस्टेबल के हैं और 400 पद पुरुष कांस्टेबल जीआरपी के पद शामिल मिले.

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त होगी.

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार की 12वीं पास और सीईटी (कॉमन पात्रता परीक्षा) पास होनी चाहिए. अगर उम्मीदवार के पास इससे ऊपर की डिग्री है तो उसे अधिक नंबर या वेटेज नहीं मिलेगी.

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदक अगर पिछड़ा वर्ग से है तो BC A और BC B जाति प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए।
  • आवेदक अगर अनुसूचित जाति से है तो DSC और OSC सर्टिफिकेट 13 नवंबर 2024 के बाद का होना चाहिए।
  • अगर आवेदक एक्स सर्विसमैन है तो सर्टिफिकेट 12 जनवरी 2025 के बाद का इशू या न्यू हुआ होना चाहिए।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती शारीरिक परीक्षण

Haryana Police Vacancy 2026

Haryana Police Vacancy 2026 Notification

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.