Lado Lakshmi Yojana Liveness Certificate: लाडो लक्ष्मी योजना जीवन प्रमाण पत्र अपलोड होना शुरू

By
—
On:

लाडो लक्ष्मी योजना का जीवन प्रमाण पत्र अपलोड होना शुरू हो चुका है. जो भी महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही हैं अब वह अपना लाइव जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कर सकती हैं. जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने को लेकर लाभार्थी महिलाओं को एसएमएस आने शुरू हो गए है. जिस जिस लाभार्थी महिलाओं को एसएमएसएम मिल रहे है और जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही है वह अपना जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कर दें.

लाडो लक्ष्मी योजना का जीवन प्रमाण पत्र हर महीने अपलोड करना आवश्यक है. सरकार द्वारा भी लाभार्थी महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि बिना रुकावट के लाडला लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करें.

लाडो लक्ष्मी जीवन प्रमाण पत्र क्या है?

लाडो लक्ष्मी योजना में जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है की योजना के द्वारा मिलने वाला लाभ सही महिला तक पहुंच सके. अथवा महिला जीवित है और उसने यह राशि प्राप्त कर ली है यह सुनिश्चित किया जा ना इसका मुख्य उद्देश्य है. अगर महिला जीवन प्रमाण पत्र हर महीने अपलोड नहीं करेगी तो सरकार उस मृत्यु मान लेगी और योजना से बाहर कर देगी.

जीवन प्रमाण पत्र अपलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप खोलें.
  • अब रजिस्टर नंबर से एप्लीकेशन को लॉगिन करें.
  • अब जीवन प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन की डिटेल आ जाएगी.
  • अब आपको इस डिटेल में कहीं पर भी एक बार क्लिक करना है.
  • क्लिक करते ही आवेदक की आवेदन आईडी, आवेदक का नाम, आवेदन का मैरिज का स्टेटस आ जाएगा. अगर यह स्टेटस चेंज होता है यानी कि अविवाहित से विवाहित हो जाती है या फिर विवाहित से विधवा या तलाकशुदा हो जाती है तो इस स्थिति में स्टेटस में बदलाव करना होगा.
  • अगर कोई बदलाव नहीं करना तो सीधा आगे बढ़ें.
  • अब फोटो क्लिक करें.
  • फोटो क्लिक करते ही आपका जीवन प्रमाण पत्र अपलोड हो जाएगा।

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.