HTET Result 2025 जारी: इस बार केवल 14% परीक्षार्थी पास, 3.31 लाख ने दिया था एग्जाम

By
—
On:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में कुल 3.31 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 14 प्रतिशत ही परीक्षार्थी सफल हो पाए हैं। बोर्ड ने यह रिजल्ट बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस के अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर जारी किया।

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा और उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने परिणामों की घोषणा की जानकारी साझा की। परिणाम के अनुसार लेवल-1 का पास प्रतिशत 16.2 फीसदी, लेवल-2 का 16.4 फीसदी जबकि लेवल-3 में 9.6 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

101 दिन बाद आया रिजल्ट

HTET परीक्षा का आयोजन 30 व 31 जुलाई को किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को लगभग तीन महीने के भीतर परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन यह 101 दिन बाद जारी किया गया। लंबे इंतजार के बाद अब बोर्ड ने परीक्षा का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया।

कितने अभ्यर्थियों ने दिया आवेदन?

  • लेवल-3 (PGT): 1,20,943 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिसमें से 1,00,559 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित हुई।
  • लेवल-2 (TGT): 2,01,517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से परीक्षा में 1,67,000 के करीब उम्मीदवार शामिल हुए।
  • लेवल-1 (PRT): 82,917 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिसमें से करीब 66,000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

पिछले वर्षों की तुलना में भी कम रहा परिणाम

इस बार कुल 3,31,041 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार प्रदर्शन और भी कमजोर देखा गया है। परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 150 में से 90 और एससी वर्ग के लिए 150 में से 82 अंक न्यूनतम योग्यता निर्धारित है।

HTET Result Check Link: यहां क्लिक करें

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.