पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना: छात्रों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन का अंतिम मौका, विभाग ने जारी की समय सीमा

By
—
On:

पंचकूला: सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (एस.ई.डब्ल्यू.ए) विभाग, हरियाणा की ओर से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से जुड़े छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह सूचना उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति का आवेदन तो किया था, लेकिन किसी कारणवश दस्तावेज़ों की कमी या वेरिफिकेशन न होने के चलते उनकी छात्रवृत्ति लंबित रह गई है।

विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ऐसे सभी छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेज़ों को संबंधित महाविद्यालय/संस्थान के माध्यम से विभाग में सत्यापन हेतु जमा करवाना अनिवार्य है, ताकि छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जा सके।

निर्धारित समय सीमा इस प्रकार है

शैक्षणिक सत्रदस्तावेज़ सत्यापन की अंतिम तिथि
2022-2315 नवंबर 2025
2023-2415 नवंबर 2025
2024-2515 दिसंबर 2025

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि कोई छात्र दस्तावेज़ जमा करवाने में असफल रहता है, तो उनके पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे विलंब न करें और समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.