कॉलेज में छात्रवृत्ति के लिए 15 नवंबर तक करें आवेदन, यहां से जाने पूरी अपडेट

By
—
On:

शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री ऊर्ध्व शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ‘सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स’ के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है।

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के लिए फ्रेश छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्र की मेरिट कट ऑफ लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। रिन्यूवल के छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार आवेदन कर सकते हैं। और इस संबंध में दिशा निर्देश NSP पोर्टल यानी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है.

सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों संस्थानों L1 द्वारा प्रेस व रिन्यूअल के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों का सत्यापन प्रक्रिया 30 नवंबर तक किया जाएगी तथा राज्य नोडल अधिकारी L2 द्वारा 30 दिसंबर तक स्थापना प्रक्रिया होगी.

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन आवेदन शुरू

हरियाणा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी मार्च परीक्षा के लिए 6 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं और 25 नवंबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं और उसके बाद 16 दिसंबर से 1000 रुपए विलंब शुल्क सहित आवेदन किया जा सकेगा.

महत्वपूर्ण तिथियाँ एक नजर में

प्रक्रियाअंतिम तिथि
छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन15 नवंबर
छात्रवृत्ति संस्थान सत्यापन (एल-1)30 नवंबर
नोडल अधिकारी सत्यापन (एल-2)5 दिसंबर
10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन आवेदन6 नवंबर से जारी
स्कॉलरशिप आवेदन लिंकhttps://bseh.org.in/

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.