जिन भी अभ्यर्थियों ने स्कॉलरशिप फॉर्म में आवेदन किया था उनके लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। हरियाणा सरकार की तरफ से हर छात्रवृत्ति सेशन 2025-26 की स्कॉलरशिप राशि जारी की गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था अब वह अपनी राशि चेक कर सकते हैं और निकाल सकते हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा सभी अभ्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है। इन्हीं में से एक हर छात्रवृत्ति योजना। स्कीम के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप राशि उनके सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
₹12000 की स्कॉलरशिप राशि जारी
हाल ही में 2025-26 के सेशन में जिन भी अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे उनकी ₹12000 की स्कॉलरशिप राशि जारी कर दी गई है। एसएमएस के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को सूचित भी किया गया है। अगर आपको एसएमएस नहीं मिला है तो आप बैंक अकाउंट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
अगर आपके बैंक खाते में अभी तक राशि जारी नहीं हुई है तो आप अपने आवेदन फार्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

हर छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म स्टेटस चेक?
- सबसे पहले हर छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाएं.
- अब इस आईडी पासवर्ड के मदद से लॉगिन करें जो आवेदन करते समय आपने बनाया था.
- लॉगिन हो जाने के बाद आपको एप्लीकेशन स्टेटस में जाना है.
- एप्लीकेशन स्टेटस में आपको दिखाई देगा आपका वेतन फॉर्म अप्रूव हो चुका है या फिर रिजेक्ट हो चुका है.