लाडो लक्ष्मी योजना में अब 1.80 लाख सालाना आय वाले परिवार भी कर पाएंगे आवेदन, 3 नई श्रेणियां जोड़ी गई

By
—
On:

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर फिर से बड़े बदलाव हुए हैं. सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाते हुए तीन नई श्रेणियां को शामिल किया है. ऐसे में अब उन परिवारों को भी शामिल किया जाएगा जिन परिवारों की सालाना इनकम 180000 रुपए से कम है. इसके अलावा वह कौन-कौन सी श्रेणियां हैं जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा चलिए जानते हैं.

लाडो लक्ष्मी योजना

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की सहायता दे रही थी लेकिन अब महिलाओं को 2100 की बजाय हर महीने ₹1100 मिलेंगे. ₹1000 की राशि उनकी फिक्स डिपाजिट की जाएगी और वह राशि उनको 2 साल या 3 साल बाद ब्याज सहित एक साथ दी जाएगी. अब तक महिलाओं को इस योजना के तहत केवल दो किस्तें मिल चुकी हैं.

आय सीमा बढ़ाकर तीन नई श्रेणियां

योजना का विस्तार करते हुए आय सीमा बढ़ाकर तीन नई श्रेणी जोड़ी गई है इन श्रेणियां में शामिल होने के लिए परिवार की वार्षिक आय 180000 से कम होनी चाहिए साथ ही योजना का लाभ अधिकतम तीन बच्चों तक ही मान्य होगा.

लाडो लक्ष्मी योजना पहली श्रेणी

राज्य सरकार द्वारा अब पहली श्रेणी में उन परिवारों को शामिल किया जाएगा जिनके परिवार की सालाना इनकम 180000 से कम है और जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और अगर वह कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करते हैं तो उनकी माता को इस योजना में शामिल किया जाएगा और हर महीने ₹2100 का लाभ मिलेगा.

लाडो लक्ष्मी योजना दूसरी श्रेणी

हरियाणा सरकार की दूसरी श्रेणी को भारत सरकार के निपुण मिशन से जोड़ा गया है. जिन परिवारों की सालाना आय 180000 से कम है और जिनके बच्चे कक्षा एक से चार तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी हासिल करते हैं तो उन बच्चों की माता को इस योजना में शामिल किया जाएगा.

लाडो लक्ष्मी योजना तीसरी श्रेणी

हरियाणा सरकार द्वारा तीसरी श्रेणी बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर केंद्रित की गई है. यदि कोई बच्चा पहले कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और वह स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है तो उसकी माता को भी इस योजना के तहत ₹2100 की सहायता दी जाएगी. इस श्रेणी में भी परिवार के सालाना इनकम 180000 रुपए से कम होनी चाहिए.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.