नए साल से हो रहे है बड़े बदलाव, क्रेडिट स्कोर से लेकर यूपीआई, पैन कार्ड के बदल जाएंगे नियम

By
—
On:

आज 2025 का अंतिम दिन है और कल नए साल से यानी 2026 की शुरुआत से कई नए बदलाव होने जा रहे हैं जो कि आप सभी को जानना बहुत ही जरूरी है इनमें से क्रेडिट कार्ड स्कोर से लेकर पैन कार्ड को लिंक और यूपीआई से लेकर टैक्स तक नियम शामिल हैं.

क्रेडिट स्कोर

क्रेडिट ब्यूरो को अब हर सप्ताह डाटा अपडेट करना होगा. अब तक क्रेडिट ब्यूरो द्वारा 15 दिनों में ग्राहकों का डाटा अपडेट किया जाता था लेकिन 1 जनवरी 2026 से इस साप्ताहिक आधार अपडेट करना होगा. जिसका सीधा मतलब है कि अगर कोई लोन चुकाने, डिफॉल्टर करने या भुगतान व्यवहार में सुधार क्रेडिट स्कोर तुरंत दिखाई देगा. वहीं अगर कोई समय पर भुगतान करता है तो उसका स्कोर तेजी से सुधरेगा.

पैन आधार लिंक

सरकार की तरफ से बैंकिंग और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए पेन और आधार को लिंक अनिवार्य किया गया है. अगर आपका भी पैन आधार लिंक नहीं है तो तुरंत भाव से करना होगा 1 जनवरी से पेन निष्क्री हो जाएगा. इसके पश्चात बैंक खाता प्रतिबंधित किया जा सकते हैं और बैंकिंग से संबंधित अन्य सेवाएं भी बंद हो जाएगी.

यूपीआई डिजिटल भुगतान नए नियम

डिजिटल फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए 1 जनवरी से डिजिटल लेनदेन को लेकर नियमों को और सख्त किया जा रहा है. अब ज्यादा सख्त केवाईसी नियमों का पालन करना होगा डिजिटल भुगतान पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी. धोखाधड़ी और दुरुपयोग को रोकने के लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग एप के लिए सिम सत्यापन मानदंडों को सख्त बनाया जा रहा है.

होम लोन सस्ता होने की उम्मीद

आरबीआई की तरफ से दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 फीस की कटौती की गई है..जिसको लेकर कुछ बैंकों द्वारा तुरंत प्रभाव से इस फैसले को मानते हुए ग्राहकों को फायदा देना शुरू किया गया. वहीं कई बैंकों ने अभी इसका पूरा फायदा ग्राहकों को नहीं दिया ऐसे में नए साल पर कुछ ग्राहकों को फायदा मिल सकता है जिससे कि होम लोन की किस्त भी घट सकती है.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.