Haryana Nirvah Bhatta Yojana: हरियाणा निर्वाह भत्ता योजना के लिए आवेदन शुरू

By
—
On:

हरियाणा सरकार द्वारा श्रमिक एवं मजदूरों के लिए निर्वाह भत्ता योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस स्कीम के तहत श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा हर हफ्ते 2602 रुपए दिए जाएंगे. ऐसे श्रमिक जो एनसीआर क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के बंद होने पर प्रभावित हुए हैं उन्हें इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा.

हरियाणा एनसीआर बेल्ट में कार्य रुकने के कारण बहुत से श्रमिकों को परेशानी हो रही है इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा निर्वाह भत्ता योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत श्रमिकों को हर हफ्ते सहायता राशि दी जाएगी. इसके लिए पंजीकृत श्रमिकों को राज्य सरकार एसएमएस के माध्यम से भी सूचित कर रही है.

हरियाणा निर्वाह भत्ता योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक पंजीकरण हरियाणा श्रमिक विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत होना चाहिए.
  • श्रमिक को इस स्कीम के लिए केवल एक बार आवेदन करना है.
  • इस स्कीम के तहत लाभार्थी की श्रमिक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि दी जाएगी.

हरियाणा निर्वाह भत्ता योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • श्रमिक कार्ड

हरियाणा निर्वाह भत्ता योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले श्रमिक हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अब HBOCW Board Login पर क्लिक करें.
  • अब यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • अब स्कीम वाले क्षेत्र में निर्वाह भत्ता योजना के लिए आवेदन पर क्लिक करें.
  • अब पूछी की जानकारी दर्ज कर सबमिट करें.

Vijay Kakkar

My name is Vijay Kakkar, and I create informative content focused on Haryana's latest news, government schemes, job updates, education news, and important announcements. I aim to provide accurate, reliable, and up-to-date information to help people stay informed about the latest developments in Haryana.